Tuesday, September 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते...

सीजी ब्रेकिंग: तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पुलिस ने दबोचा

370

धमतरी। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के कई जिलों में तेंदुए के खाल leopard skin smuggling की तस्करी जारी है। नगरी पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल मामले में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।

तीनों तेंदुए की खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर साइबर सेल की मदद से तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तकरीबन 13.83 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुए की खाल के साथ 2 बाइक और मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई है।