Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल,...

सीजी ब्रेकिंग: प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल, एसपी ने की घटना की पुष्टि

225

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल हुआ है। घायल जवान सरैया तलंडी ज़िला बल में पदस्थ था। नक्सल पर्चे को निकालने के दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना से लगभग 1 किमी दूर संजयपारा के पास विस्फोट हुआ है। पूरा मामला इलमिडी थानाक्षेत्र का है।