Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग:  मंत्रालय महानदी भवन और इंद्रावती भवन में बाहरी लोगों का...

सीजी ब्रेकिंग:  मंत्रालय महानदी भवन और इंद्रावती भवन में बाहरी लोगों का प्रवेश पर रोक

466

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण के तहत मंगलवार (11 जनवरी) से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय और सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा।

इसके लिए विभागों के रोस्टर के हिसाब से डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी और उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी को फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग करना होगा।