Monday, May 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: महंगाई भत्‍ते पर नहीं बनी बात, प्रदेशभर  के राजपत्रित अधिकारी 22...

सीजी: महंगाई भत्‍ते पर नहीं बनी बात, प्रदेशभर  के राजपत्रित अधिकारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल होंगे

385

CG: There was no talk on dearness allowance, gazetted officers across the state will join the indefinite agitation from August 22

रायपुर। केंद्र के समान महंगाई भत्‍ता को लेकर छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ की  बैठक इंद्रावती भवन में रखी गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दो सूत्रीय मांग के समर्थन में आगामी 22 अगस्त 2022 से घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्ण समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कमल वर्मा बताया कि प्रदेश के जिलों में कार्यरत अधिकारियों को हड़ताल फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों  को दी गई। इंद्रावती भवन में पदस्थ अधिकारीगण कल से हड़ताल आवेदन अपने विभाग प्रमुख को देंगे।