Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूर्य चमक 9 घंटे, दोपहर होने लगी गर्म.. संकेत, इस वर्ष तेज...

सूर्य चमक 9 घंटे, दोपहर होने लगी गर्म.. संकेत, इस वर्ष तेज गर्मी के…..

247

बिलासपुर- 9 घंटे की सूर्य चमक के साथ दोपहर का तापमान बढ़ने लगा है। इसी के साथ ग्रीष्म ऋतु के प्रवेश के संकेत मिलने लगे हैं। शुरुआती तेवर जैसे बन रहे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि इस बरस गर्मी नया कीर्तिमान बना सकती है।

 

सुबह भले ही हल्की ठंड के साथ शुरू हो रही हो लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जाने लगी है। मौसम में आ रहे बदलाव पर नजर रख रहे मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान के तेवर जैसे बन रहे हैं, उसका पहला असर मैदानी क्षेत्र पर पड़ने लगा है, जहां गर्मी ने दस्तक दे दी है।

दोपहर होने लगी गर्म

ग्रीष्म ऋतु के पहले दौर में सूर्य चमक 9 घंटे दर्ज की जा रही है। इससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान 13.02 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जैसे संकेत मिल रहे हैं, इससे आशंका है कि इस बरस गर्मी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

यह स्थिर

नमी का स्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है। वायु वेग की स्थिति में भी विशेष परिवर्तन नहीं आया है। स्थिर बने हुए इन दोनों महत्वपूर्ण कारकों में आगत एक पखवाड़े में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अलबत्ता मैदानी इलाकों में हल्का परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

तैयार हो रहीं संस्थानें

मौसम और तापमान में बदलाव को देखकर पंखे, कूलर और एसी विक्रय करने वाली संस्थानों में उपभोक्ता मांग को ध्यान में रखते हुए तैयारी चालू हो चुकी है। टेबल और सीलिंग फैन में मांग, न केवल निकलने लगी है बल्कि छिटपुट खरीदी भी, की जाने लगी है। खरीदी का क्रम जैसा बन रहा है, उसे देखते हुए बेहतर ग्रोथ की संभावना है।

 

तापमान बढ़ने लगा है। सूर्य चमकने की अवधि के बढ़ने से संकेत मिल रहे हैं कि ग्रीष्म ऋतु ने प्रवेश कर लिया है।
– डॉ एस आर पटेल, रिटायर्ड साइंटिस्ट, एग्रोनॉमी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर