Saturday, April 11, 2026
Home Breaking सोशल मीडिया में धूम मचा रहा सीजी का सुशासन तिहार

सोशल मीडिया में धूम मचा रहा सीजी का सुशासन तिहार

120

The Duniyadari: रायपुर- सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सीजीकासुशासन हेजटैग के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 31 मई तक चलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक रूप से जाएंगे और वहां लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उनका यह भ्रमण गोपनीय है। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक लेंगे।