Thursday, March 12, 2026
Home देश स्टेज पर ही चढ़ा दूल्हे का पारा, रिश्तेदार को जमकर कूट दिया;...

स्टेज पर ही चढ़ा दूल्हे का पारा, रिश्तेदार को जमकर कूट दिया; हैरान रह गई दुल्हन

189

न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के मजेदार वीडियो (Wedding Video) काफी पसंद किए जाते हैं. शादी से जुड़ी रस्मों (Wedding Traditions) में लोगों की खूब रुचि होती है. इस दौरान जमकर मस्ती-मजाक चलता है. कई बार मस्ती-मजाक इतना ज्यादा हो जाते हैं कि ये झगड़े में तब्दील हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

रिश्तेदार की हरकतों से भड़क जाता है दूल्हा
शादी का यह बेहद मजेदार वीडियो (Viral Video) देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दिन एक रिश्तेदार दूल्हे को छेड़ देता है. इसके बाद दूल्हा बेकाबू हो जाता है और रिश्तेदार को वहीं स्टेज पर ही कूट देता है. वीडियो हैरान करने के साथ-साथ काफी मजेदार भी है. आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर बैठा है. इस दौरान सभी रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने आते है. तभी एक रिश्तेदार स्टेज पर आकर दूल्हे को छेड़ने लगता है. देखें वीडियो-

दूल्हे ने स्टेज पर ही कर दी कुटाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि रिश्तेदार दूल्हे के गालों को खींचने लगता है. इससे दूल्हे का पारा चढ़ जाता है. वह रिश्तेदार का ऐसा मजाक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाता है. इससे दूल्हा खिसिया जाता है और स्टेज पर ही रिश्तेदार की जमकर कुटाई कर देता है. दूल्हे का ऐसा गुस्सा देखकर दुल्हन भी घबरा जाती है और उसे रोकने की कोशिश करती है. वीडियो को इंस्टाग्राम निरंजन नाम के शख्स ने अपलोड किया है.