Sunday, March 15, 2026
Home Breaking स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने के मामले मे संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत...

स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने के मामले मे संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को कारण बताओ नोटिस जारी

148

The Duniyadari: बेमेतरा- जिले के ग्राम पंचायत बुंदेला में स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला पंचायत सीईओ द्वारा अजेन सोनवानी, संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जनपद पंचायत नवागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के आदेश पर 19 जनवरी 2025 को जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा चलाया गया था।

इसके अलावा 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष श्रमदान अभियान का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ग्राम पंचायतों को सफाई कार्य को लेकर निर्देश दिए गए थे। ग्राम पंचायत बुंदेला द्वारा इस दौरान घास-फूस और गंदगी की उचित सफाई नहीं की गई, जिससे शौचालय के प्रवेश द्वार के आसपास गंदगी फैल गई।

इस पर ध्यान देते हुए, जिला पंचायत सीईओं ने इसे संबंधित अधिकारियों की लापरवाही माना और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी जाहिर की है। जिला पंचायत सीईओं ने ग्राम पंचायत बुंदेला के संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), को निर्देश दिया है कि वह तीन दिनों के भीतर इस मामले पर उचित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और आगे से ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे।