Monday, June 1, 2026
Home Breaking स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती निरस्त

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती निरस्त

8

The Duniyadari: कोरबा, 01 जून 2026/

कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल संचालन समिति, जिला कोरबा द्वारा जारी विज्ञापन के माध्यम से जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक रिक्त पदों की संविदा आधार पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।

लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा 30 मई 2026 को जारी निर्देश के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रचलित संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

उक्त निर्देशों के परिपालन में कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक रिक्त पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जारी पूर्व विज्ञापन अब प्रभावी नहीं रहेगा।