Thursday, March 12, 2026
Home Breaking स्वास्थ मंत्री के टोकने पर ,श्रम मंत्री ने विधानसभा में कह दी...

स्वास्थ मंत्री के टोकने पर ,श्रम मंत्री ने विधानसभा में कह दी बड़ी बात

148

The Duniyadari: विधानसभा में एक बार फिर मंत्रियों आपसी टकराव देखने को मिला. अनुदान मांग पर सदन में भाषण दे रहे श्रम मंत्री को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ट्रेजरी बेंच में रहते हुए पीछे से टोक रहे थे. स्वास्थ्य मंत्री की यह हरकत मंत्री संजय यादव (Sanjay Yadav) को पसंद नहीं आया.

उन्होंने अंसारी से कहा कि पीछे से उंगली करना ठीक नहीं है. इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री अंसारी को सदन में शुक्रवार को झारखंड (Jharkhand) प्रभारी संसदीय मंत्री ने टोका-टाकी करने पर मर्यादा में रहने का पाठ पढ़ाया था.

झारखंड इन दिनों मंत्रियों के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं. सदन के भीतर मंत्रियों में आपसी टकरार की घटनाएं सामने आ रही है. विधानसभा में सत्तापक्ष के सदस्य ही एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को प्रभारी संसदीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तीखीं बहस देखी गई थी. अब एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री श्रम मंत्री को टोकते नजर आए.

अब आरजेडी कोटे से श्रम मंत्री संजय यादव ने भी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के व्यवहार को लेकर उन पर निशाना साधा है. दरअसल श्रम मंत्री अनुदान मांग पर सदन में भाषण के लिए खड़े थे. इस दौरान ट्रेज़री बेंच में रहते हुए भी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पीछे से टोका-टोकी कर रहे थे.

इस पर श्रममंत्री संजय यादव ने इरफान अंसारी को उनके पिता के साथ सदन में बिताए दिनों की याद दिलाई. मंत्री यादव ने कहा कि ‘जब कोई बड़ा बोल रहा हो, तो जिस तरह इरफान व्यवधान डाल रहे हैं, वह सही नहीं है.’ हालांकि, आचरण और मर्यादा का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते संजय यादव खुद भी आपा खो बैठे और दोबारा कह दिया कि ‘पीछे से उंगली करना ठीक नहीं है.’