Friday, May 29, 2026
Home Breaking हथियार लेकर घूम रहे युवकों पर पुलिस का शिकंजा, इलाके में फैला...

हथियार लेकर घूम रहे युवकों पर पुलिस का शिकंजा, इलाके में फैला रहे थे दहशत

17

The Duniyadari: Bilaspur- शहर में दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार तलवार और चापड़ बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिनके पास से एक धारदार तलवार और चापड़ बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने इलाके में लोगों को धमकाने और दहशत फैलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।