Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ हमारे राम वोट दिलाने वाले नहीं हैं, राम पर कब्जे के नाम...

हमारे राम वोट दिलाने वाले नहीं हैं, राम पर कब्जे के नाम पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

269

न्यूज डेस्क। रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने राम को लेकर अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि राम सर्वव्यापी हैं। सीएम बघेल ने कहा कि हमारे राम वोट दिलाने वाले राम नहीं हैं, वो किसी पार्टी के नहीं हो सकते।

भूपेश बघेल ने कहा, “कुछ लोग साकार रुप में पूजा करते हैं। और कुछ निरकार रुप में मानते हैं। वे मजदूरों के राम है। आदिवासियों के राम हैं। शबरी के राम हैं। कौशल्या के राम हैं। हमारे राम जन-जन के राम हैं, वे किसी पार्टी के राम नहीं हो सकते। हमारे राम वोट दिलाने वाले राम नहीं हैं।”

राम किसी पार्टी के नहीं हैं- Bhupesh Baghel
उन्होंने आगे कहा, “राम सर्वव्यापी हैं। जो साकार रुप में भी उसका पूजन करते हैं और निराकार ब्रह्म के रुप में भी स्वीकार करते हैं। चाहें साकार हों या निराकार हो सभी रुपों में लोग उन्हें स्वीकार करते हैं। राम तो जन-जन के राम हैं, मजदूरों के राम हैं, शबरी के राम हैं, कौशल्या के राम हैं मेहनतकश लोगों के राम हैं। हमारे कण-कण में राम बसे हैं। ये किसी पार्टी के नहीं हैं। हमारे राम वोट दिलाने वाले राम नहीं हैं।”