Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का कल कोरबा दौरा… कोर्ट का निरीक्षण कर...

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का कल कोरबा दौरा… कोर्ट का निरीक्षण कर अधिवक्ता संघ से करेगें भेंट…

209

कोरबा।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी कल  कोरबा प्रवास पर रहेगें। वे रायगढ़ से जांजगीर मार्ग से  कोरबा पहुंचेंगे।

बता दें कि मुख्य न्यायाधीश न्याय मूर्ति अरुण कुमार गोस्वामी  कल कोरबा प्रवास पर रहेगें ।  इस दौरान वे जिला न्यायालय भवन का निरीक्षण करेगें। निरीक्षण के बाद अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अधिवक्ता भवन कोरबा में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा चीफ जस्टिस का स्वागत, अभिनंदन किया जाएगा । जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों की बैठक में शामिल होने के बाद वापस बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेगें।