Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ हाईप्रोफाइल जुआ का वीडियो हुआ वायरल… थानेदार पर गिरी गाज IG ने...

हाईप्रोफाइल जुआ का वीडियो हुआ वायरल… थानेदार पर गिरी गाज IG ने किया निलंबित…

418

बिलासपुर ।मुंगेली में खुलेआम जुआ चलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आईजी रतन लाल डाँगी ने पथरिया थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआ चलने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा था। सोशल मिडिया में वायरल वीडियो में रईसजादे जुआ खेलने के लिये महंगी गाड़ियों में पथरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुँच थे। पर जुआरियो के रसूखदार होने के कारण उन पर कोई भी कार्यवाही पथरिया पुलिस द्वारा नही करने की जानकारी मिल रही थी। मामले के संज्ञान में आने के तुरन्त बाद आईजी रतन लाल डाँगी ने पथरिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक सुबोध को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उपनिरीक्षक का मुख्यालय रक्षित केंद्र मुंगेली रहेगा। आईजी की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।