The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथियों के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है। लैलूंगा रेंज में हाथियों के दल ने 3 कच्चे मकानों को तोड़ दिया और 9 किसानों के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।
हाथियों के हमले की जानकारी
– धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के जंगल से 27 हाथियों का दल बैगिनझरिया गांव के करीब पहुंच गया।
– रविवार की रात हाथियों ने दयाराम मांझी, मयाराम मांझी, परमीन मांझी के कच्चे मकानों में तोड़फोड़ कर बोरे में रखे धान खा गए।
– घर में रखे कुछ घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचा है।
वन विभाग की कार्रवाई
– वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर भगाने के लिए हो-हल्ला शुरू कर दिया।
– हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चला गया।
जिले में हाथियों की संख्या
– जिले के जंगल में 187 हाथी अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहे हैं।
– धरमजयगढ़ वन मंडल में 127 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं।
– लैलूंगा रेंज में सर्वाधिक 61 हाथी विचरण कर रहे हैं.