Thursday, June 11, 2026
Home Breaking हैदराबाद में निवेशकों से करेंगे संवाद, दो दिवसीय दौरे पर सीएम साय

हैदराबाद में निवेशकों से करेंगे संवाद, दो दिवसीय दौरे पर सीएम साय

8

The Duniyadari: Raipur/नई दिल्ली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर निवेशकों से चर्चा करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम को नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। हैदराबाद पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम बंजारा हिल्स स्थित होटल में रहेगा।

दौरे के दूसरे दिन 12 जून को मुख्यमंत्री निवेशकों की बैठक में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ राज्य में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को हैदराबाद से रायपुर लौटेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।