Monday, October 19, 2026
Home Breaking 10वीं अंग्रेजी विषय का परीक्षा हुआ संपन्न, निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केंद्रों...

10वीं अंग्रेजी विषय का परीक्षा हुआ संपन्न, निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया जा रहा निरीक्षण

287

The Duniyadari: कोरबा- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 10वीं की परीक्षा प्रारम्भ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दलों का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 05 मार्च 2025 को हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई।

परीक्षा हेतु बच्चों की दर्ज संख्या 13,101 उपस्थित 12711 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 390 है। हाई स्कूल परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल क्र. 1 द्वारा आदर्श बालको, सेजेस बालको, शा.उ.मा.वि. बालको का, दल क्र. 2. द्वारा शा.उ.मा.वि. रजगामार, शा.उ.मा.वि. कोरकोमा, शा.उ.मा.वि. मदनपुर, शा.उ.मा.वि. कुदमुरा, सेजेस करतला ,शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा का, दल क्र. 3 द्वारा शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. सरगबुंदिया, शा.उ.मा.वि. कोथारी, शा.उ.मा.वि. फरसवानी, शा.उ.मा.वि. बरपाली का, दल क्र. 4 द्वारा निर्मला कोसाबाड़ी, सरस्वती सीतामणी, ज्योति मिशन, सेजेस एन.सी.डी.सी., सरस्वती बुधवारी, विद्युत गृह क्र. 1 का, दल क्र. 5 द्वारा सेजेस कुसमुंडा, शा.उ.मा.वि. भिलाई बाजार, शा.उ.मा.वि. हरदी बाजार, सेजेस हरदी बाजार, सेजेस उतरदा कुल 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं प्राप्त हुआ।