Thursday, November 5, 2026
Home Breaking 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राज्यपाल...

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राज्यपाल रमेन डेका से मिले

241

The Duniyadari: रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की।

राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मेडल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया और और 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लगन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।