Sunday, April 12, 2026
Home Breaking 10 लाख की ठगी से परेशान MBA पास युवक, शातिर आरोपी कर...

10 लाख की ठगी से परेशान MBA पास युवक, शातिर आरोपी कर रहा सुसाइड के लिए उकसाने की कोशिश

113
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी के धरमपुरा में रहने वाले एक युवक से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। युवक को उसके परिचित ने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा का झांसा दिया। ठग ने युवक का पासवर्ड व आईडी लेकर उसके शेयर मार्केट अकाउंट को खुद ऑपरेट करने लगा। ठग ने युवक का पैसा निकाल लिया। उसके बाद ब्लैक मेलिंग करने लगा और युवक से एक लाख और ऐंठ लिया।

युवक ने माना थाना, साइबर सेल समेत कई जगह इसकी शिकायतें की है। अब तक केस दर्ज नहीं हुई। युवक रिपोर्ट लिखवाने के लिए चक्कर काट रहा है। पुलिस ने बताया कि धरमपुरा निवासी अभिषेक चंद्रवंशी एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। वह दो साल पहले पुणे गया था। वहां उसकी मुलाकात स्वतंत्र सिंह से हुई थी। दोनों में बातचीत होती थी। फिर अभिषेक वापस रायपुर आ गया। 15 दिन पहले उसे स्वतंत्र ने फोन किया और शेयर मार्केट में निवेश पर 20 लाख रुपए कमाने का झांसा दिया।

अभिषेक झांसे में आ गया। स्वतंत्र ने अभिषेक को मुनाफा के लिए उसके डीमैट अकाउंट की जानकारी ली और उसे खुद उपयोग करने लगा। शुरुआत में भरोसा दिलाने के लिए स्वतंत्र ने मुनाफा दिया। उसके बाद उसने 14 लाख रुपए का नुकसान होना बताया। फिर वह ब्लैकमेलिंग करने लगा और अभिषेक से 1 लाख रुपए और ऐंठ लिया। उसने अभिषेक को धमकी दी कि वह उनके साथ जुड़कर ठगी करे या फिर अपना पैसा भूल जाए या फिर खुदकुशी कर ले।