*मेष*
आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद काम में रफ्तार आएगी। ऑफिस में कोई पुराना अटका काम पूरा होगा। धन लाभ के योग हैं। शाम को परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य: सिरदर्द से बचें, पानी ज्यादा पिएं।
*शुभ रंग*: लाल | *शुभ अंक*: 9
*वृषभ*
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी को उधार देने से पहले सोचें। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा, मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा।
*शुभ रंग*: सफेद | *शुभ अंक*: 6
*मिथुन*
आज आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। खर्च बढ़ेगा पर आमदनी भी साथ देगी। यात्रा टालें तो बेहतर। स्वास्थ्य: पेट का ध्यान रखें।
*शुभ रंग*: हरा | *शुभ अंक*: 5
*कर्क*
मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, काम बनेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
*शुभ रंग*: दूधिया | *शुभ अंक*: 2
*सिंह*
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी। निवेश के लिए दिन ठीक है, पर शेयर बाजार में जोखिम न लें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
*शुभ रंग*: सुनहरा | *शुभ अंक*: 1
*कन्या*
आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। दफ्तर में नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य: एलर्जी से बचें।
*शुभ रंग*: नेवी ब्लू | *शुभ अंक*: 3
*तुला*
दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, वरना बना काम बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
*शुभ रंग*: गुलाबी | *शुभ अंक*: 7
*वृश्चिक*
व्यापार में नया सौदा फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पुराने दोस्त से मुलाकात संभव। स्वास्थ्य: कमर दर्द हो सकता है।
*शुभ रंग*: मैरून | *शुभ अंक*: 8
*धनु*
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा, पर जल्दबाजी न करें। उधार दिया पैसा वापस आएगा। मानसिक तनाव से बचें।
*शुभ रंग*: पीला | *शुभ अंक*: 12
*मकर*
संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता दूर होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सरकारी काम अटक सकते हैं, धैर्य रखें। शाम को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
*शुभ रंग*: भूरा | *शुभ अंक*: 10
*कुंभ*
घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर चेक कराएं।
*शुभ रंग*: आसमानी | *शुभ अंक*: 11
*मीन*
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। छोटी यात्रा से लाभ होगा। ऑनलाइन काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
*शुभ रंग*: केसरी | *शुभ अंक*: 4















