Friday, March 13, 2026
Home उज्जैन 17 September महाकाल आरती: गणेश रूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार,...

17 September महाकाल आरती: गणेश रूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, घर बैठे कीजिए LIVE दर्शन

146

The Duniyadari कोरबा :उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार को 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकालेश्वर का गणेश रूप में श्रृंगार किया गया। उन्हें राम नाम की चांदी की माला पहनाई गई। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान बाबा श्री महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

आज सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

3ae58dd5-d705-4984-b85d-a606d1322b98