Friday, March 27, 2026
Home देश 2000 Rupee Note: नहीं बढ़ेगी 2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन,...

2000 Rupee Note: नहीं बढ़ेगी 2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन, आज आखिरी मौका

248

नई दिल्ली। 2000 Rupee Note Exchange Deadline: रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को बदलने की डेडलाइन पर स्थिति साफ कर दी है। सेंट्रल बैंक ने साफ कहा है कि लोगों को 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए और समय नहीं मिलने वाला है। अगर आज तक नोट नहीं बदले गए तो कल से उनकी वैल्यू सिर्फ कागज के एक टुकड़े के बराबर रह जाएगी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि रिजर्व बैंक विदेश में रहने वाले भारतीयों और NRI के लिए 2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन को आगे 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा सकता है। अब अगर एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो मतलब निकलता है कि 2000 रुपए के नोट को बदलने के लिए आज के बाद समय नहीं मिलने वाला है।

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। इसके लिए बैंक ने लोगों को 4 महीने का वक्त दिया था ताकि वे आसानी से अपने बैंक या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पुराने नोट बदल सकें। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 यानी शनिवार को खत्म हो रही है।

वहीं 2 सितंबर को रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक करीब 93 फीसदी 2000 रुपए के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। ऐसे में इन नोटों की कुल वैल्यू 3.32 लाख करोड़ रुपए है। अभी भी करीब 24,000 करोड़ रुपए यानी 7 फीसदी राशि का बैंकिंग सिस्टम में आना बचा है।