Tuesday, March 10, 2026
Home सामाजिक 2023 में इतने दिन आपका बच्चा नहीं जाएगा स्कूल, सरकार ने जारी...

2023 में इतने दिन आपका बच्चा नहीं जाएगा स्कूल, सरकार ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

843

न्यूज डेस्क। साल 2023 आने में कुछ ही दिन बाकी है. नए साल के आने के साथ छात्रों और अभिभावकों को स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट का इंतजार रहता है. अगर आपका बच्चा उत्तर प्रदेश के किसी स्कूल में पढ़ता है तो उसे आने वाले साल में कितना अवकाश मिलेगा, इसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां के स्कूलों के लिए कुल 120 दिनों के अवकाश की घोषणा की है. इनमें 53 रविवार भी शामिल हैं. इन अवकाशों के साथ-साथ यूपी स्कूल हॉलीडे लिस्ट-2023 में स्कूलों में सत्र की समाप्ति के बाद होने वाली गर्मी की छुट्टियों और विंटर वेकेशन को शामिल नहीं किया गया है.

दूसरी तरफ, यूपी सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक, अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश हैं. 24 निर्बंधित अवकाश तिथियां घोषित की गई हैं. माहवार छुट्टियों की संख्या में सबसे अधिक 11-11 छुट्टियां अक्टूबर और नवंबर 2023 के दौरान रहने की घोषणा की गई है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के स्कूल समर-विंटर वेकेशन के अतिरिक्त जिन घोषित तारीखों पर बंद रहेंगे, उनमें से नीचे हैं…

26 जनवरी, 2023 – गणतंत्र दिवस
5 फरवरी, 2023 – मो. हजरत अली जन्मदिवस
18 फरवरी, 2023 – महाशिवरात्रि
7 मार्च, 2023 – होलिका दहन
8 मार्च, 2023 – होली
30 मार्च, 2023 – राम नवमी
4 अप्रैल, 2023 – महावीर जयंती
7 अप्रैल, 2023 – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल, 2023 – डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस
22 अप्रैल, 2023 – ईद उल फितर
5 मई, 2023 – बुद्ध पूर्णिमा
29 जून, 2023 – बकरीद
29 जुलाई, 2023 – मोहर्रम
15 अगस्त, 2023 – स्वतंत्रता दिवस
31 अगस्त, 2023 – रक्षाबंधन
7 सितंबर, 2023 – जन्माष्टमी
28 सितंबर, 2023 – बारावफात
2 अक्टूबर, 2023 – गांधी जयंती
23 अक्टूबर, 2023 – महानवमी
24 अक्टूबर, 2023 – दशहरा / विजयादशमी
12 नवंबर, 2023 – दीपावली
13 नवंबर, 2023 – गोवर्धन पूजा
15 नवंबर, 2023 – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
27 नवंबर, 2023 – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर, 2023 – क्रिसमस