24 अकबर रोड थाने में हिरासत में लिए गए केसी वेणुगोपाल की तबीयत बिगड़ी, 5 घंटे से गिरफ्तार है रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय संग कई नेता

264

नई दिल्ली/रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में आज दूसरे दिन भी ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ की। राहुल सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस नेता भी पैदल मार्च करते हुए वहां पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।

जिसके बाद पुलिस से हुई झड़प में कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिनमें छत्तीसगढ़ के कई नेता शामिल हैं। 24 अकबर रोड से गिरफ्तार हुए नेताओं को 5 घण्टे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रिहा नहीं किया गया है।

इस बीच एआईसीसी प्रभारी महामंत्री केसी वेणुगोपाल की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं सहित संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय भूखे-प्यासे डटे हुए हैं।