Thursday, March 12, 2026
Home Uncategorized स्व. जायसवाल के नाम से जाना जाएगा अब ये स्कूल…शासन ने जारी...

स्व. जायसवाल के नाम से जाना जाएगा अब ये स्कूल…शासन ने जारी किया नाम परिवर्तन के आदेश…

980

कोरबा ।कोरबा शहर के मिशन रोड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम से जाना जाएगा। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा टीडब्ल्यूडी का नामकरण स्व. कृष्णा लाल जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा टीडब्ल्यूडी के नाम से किया गया है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कोरबा प्रवास के दौरान राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने स्कूल का नाम स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम पर करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के नाम परिवर्तन पर सहमति जताते हुए स्कूल का नामकरण स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम पर कर दिया है। स्व. कृष्णा लाल जायसवाल पूर्व में शिक्षक और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पद पर रहकर कोरबा जिले में जनसेवा के लिए समर्पित थे।