Monday, April 13, 2026
Home Uncategorized 28 जून महाकाल आरती: भांग, चंदन से बाबा महाकाल का श्रृंगार, घर...

28 जून महाकाल आरती: भांग, चंदन से बाबा महाकाल का श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

161

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकाल के मस्तक पर ॐ, चंदन, त्रिपुंड और आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

शुक्रवार अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।