Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ 3 BEO पर गिरी गाज…इस कारण मिला नोटिस…तीन दिन में मांगा जवाब

3 BEO पर गिरी गाज…इस कारण मिला नोटिस…तीन दिन में मांगा जवाब

237

जशपुरनगर। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु मतदान दलों के गठन हेतु पीपीईएस सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों का डाटा एन्ट्री कार्य शीघ्र पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना है। किन्तु पीपीईएस एन्ट्री कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण कुनकुरी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस. आर. साव, मनोरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल और दुलदुला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मार्टिन खलखो को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

 

कुनकुरी विकासखण्ड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल 1036 कर्मचारियों में से 592 कर्मचारियों का ही एन्ट्री कार्य किया गया है तथा अब तक 444 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री हेतु शेष है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड अंतर्गत् 15 मई 2023 तक कुल 816 कर्मचारियों में से 295 कर्मचारियों का ही एन्ट्री कार्य किया गया है तथा अब तक 521 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री हेतु शेष है। दुलदुला विकासखण्ड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल 714 कर्मचारियों में से 290 कर्मचारियों का ही एन्ट्री कार्य किया गया है तथा अब तक 424 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री हेतु शेष है। इस प्रकार पीपीईएस एन्ट्री कार्य में रूचि नहीं लिया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीईओ के उक्त कृत्य को शासकीय कार्य (Notice to BEO) के प्रति लापरवाही का द्योतक है बताते हुए बीईओ कुनकुरी, मनोरा और दुलदुला कृत्य के लिए 03 दिवस के भीतर स्वतः उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही हेतु प्रस्तावित करने की बात कही।