Saturday, March 28, 2026
Home Breaking 31 मार्च को देर रात तक खुलेंगे बैंक, शासकीय लेनदेन के लिए...

31 मार्च को देर रात तक खुलेंगे बैंक, शासकीय लेनदेन के लिए प्रशासन ने दिए निर्देश

7

The Duniyadari: कांकेर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अपर कलेक्टर कांकेर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 31 मार्च को जिन बैंक शाखाओं में शासकीय लेनदेन होता है, उन्हें रात्रि 12 बजे तक खुला रखा जाए, ताकि सभी सरकारी वित्तीय कार्य समय पर पूर्ण किए जा सकें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शासन के पक्ष में जमा होने वाली राशि का लेखांकन उसी दिन किया जाना आवश्यक है। इस कारण जिले के सभी संबंधित बैंक शाखाओं को विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कई विभागों के भुगतान और जमा की प्रक्रिया वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक जारी रहती है। ऐसे में आम नागरिकों, ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित बैंक शाखाओं को आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि अंतिम दिन शासकीय लेनदेन बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।