Monday, March 9, 2026
Home Uncategorized अवैध रेत उत्खनन पर माइनिंग की बड़ी कार्यवाही.. 16 ट्रैक्टर 6...

अवैध रेत उत्खनन पर माइनिंग की बड़ी कार्यवाही.. 16 ट्रैक्टर 6 हाईवा एक चेन माउंटेन मशीन जब्त…

256

जांजगीर-पामगढ़। पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कमरीद के पंचों की सूचना पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। गुरूवार को खनिज, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर जुर्माना तय किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि अब तक कमरीद ग्राम पंचायत के देवरघटा रेत घाट में पिछले कई महीनों ने रेत उत्खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। जिला प्रशासन को इस बात की सूचना देने के बाद भी आंखें बंद थी। जब जिला प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और कार्रवाई के लिए अड़ गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अलर्ट किया और रेत उत्खनन करने वाले ठेकेदार को पकड़ा। कमरीद, देवरघटा रेत घाट से 16 ट्रैक्टर 6 हाईवा 1 चेन माउटेंन मशीन पकड़ा है। इन सभी वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। गुरुवार सुबह साढ़े नौ 9 बजे खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर, तहसीलदार अश्वनी चंद्रा नायब तहसीलदार पाटनवार शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के अलावा राजस्व विभाग के भी अधिकारी, कर्मचारी रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने देवरघाट रेतघाट में पहुंचे। जैसे ही पुलिस राजस्व और खनिज विभाग की टीम देवरघाट की ओर पहुंची वैसे ही रेत माफियाओं में खलबली मच गई।