Saturday, March 7, 2026
Home Breaking महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता पर ब्लेड से हमला किया...

महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता पर ब्लेड से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी

109

The Duniyadari: कोरबा- शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई।

घटना के दौरान आरोपी ने पीड़िता पर ब्लेड से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। यह अमानवीय कृत्य आदतन अपराधी महेत्तर केवट ने अंजाम दिया, जो पहले भी इसी तरह की घटनाओं में लिप्त पाया गया है।

घटना का विवरण

पीड़िता, जो मंगलवार शाम करीब 6 बजे दिशा मैदान के लिए घर से निकली थी, वापस लौटते समय नदी के पास पानी भर रही थी। उसी दौरान भिखारी डेरा निवासी महेत्तर केवट वहां पहुंचा। उसने पीछे से महिला को पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाने लगी, तो आरोपी ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला किसी तरह रात 12 बजे अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस में शिकायत और आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना पर अगले दिन पीड़िता अपने परिजनों और वार्ड पार्षद के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महेत्तर केवट को भिखारी डेरा से गिरफ्तार कर लिया।