Thursday, March 5, 2026
Home Breaking Rashifal 19 Jan 2025: परिवार के साथ मस्ती में गुजरेगा छुट्टी का...

Rashifal 19 Jan 2025: परिवार के साथ मस्ती में गुजरेगा छुट्टी का दिन, बिजनेस में बड़ा ऑफर मिल सकता है

93
Oplus_131072

मेष

आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। सेहत के कारण परेशानी महसूस होगी। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव अभी न करें। नुकसान की आशंका है। परिवार में सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। शहर से बाहर की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन संभलकर चलाएं। वाणी पर संयम रखेंगे तो अनावश्यक विवाद से दूर रहेंगे। बिजनेस में हालात सामान्य रहेंगे। परिवार में पत्नी और बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन शानदार रहेगा। आपका सोचा हुआ हर काम पूरा होगा। किसी नए कार्य की नींव भी रख सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।

कर्क

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी खास शख्स मुलाकात होगी। बिजनेस में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज बड़ा लाभ होने वाला है। बिजनेस में नए काम की शुरुआत होगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए कीमती चीज खरीद सकते हैं।

सिंह

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के कारण आप और परिवार के सदस्य बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मन अशांत रहेगा। बिजनेस में आज कोई बड़ी रिस्क ना लें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो वाहन संभलकर चलाएं। किसी और के विवाद में न पड़ें।

कन्या

आज दिनभर भागदौड़ रहेगी। जरूरी काम से बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। अत्यधिक श्रम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले पार्टनरों के बारे में अच्छी तरह जानकारी जुटा लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला

आज का दिन शानदार है। मन शांत रहेगा। आज खुद को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। कोर्ट केस में आपको जीत मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक

आज का दिन शानदार है। आज आपको किसी विशेष पद और सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। माता-पिता और परिवार को आप पर गर्व महसूस होगा। विरोधी परास्त होंगे। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु

आज जो भी काम करें, भलीभांती विचार करने के बाद ही करें। जल्दबाजी में किया गया काम, नुकसान दे सकता है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

आज काम में कई तरह की अड़चन आ सकती है। जिस काम के लिए आप पिछले दिनों से प्रयास कर रहे है, उसमें और विलंब होगा। इससे मन अशांत रहेगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है, वरना सौदा घाटे का हो सकता है। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है।

कुंभ

आज व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे व्यापार व्यवसाय को नई गति दे सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मीन

आज रुका हुआ काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है। बिजनेस में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं।