Saturday, October 31, 2026
Home Breaking देर रात युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला, गंभीर...

देर रात युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

265

The Duniyadari: बलरामपुर– वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में देर रात युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को पकड़ लिया है.

घटना रात करीबन दो बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी संजय खेरवार मृतक ओमप्रकाश कुशवाहा पिता अंबिका कुशवाहा के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर फरार हो गया.

घटना के बाद युवक की तलाश शुरू हुई तो वह अपने घर के छत में छिपा मिला, जिसे पकड़कर थाने लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले भी आरोपी पड़ोसी की पुलिस से शिकायत की थी.