Saturday, October 31, 2026
Home Breaking नापतौल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

नापतौल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

226

The Duniyadari: रायगढ़– रायगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को नापतौल विभाग की इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, नापतौल इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा पेट्रोल पंप में नापतौल की गड़बड़ी को लेकर वहां के संचालक से 18,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थी। इसमें से उसने पहले ही 10,000 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए थे। बाकी बचे 8,000 रुपये की रकम लेते हुए आज उसे ACB ने पकड़ लिया।

ACB की इस कार्रवाई से जिले के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।