Monday, April 13, 2026
Home Breaking होली के त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कोरबा पुलिस ने गुंडा-बदमाशों...

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए कोरबा पुलिस ने गुंडा-बदमाशों को दी चेतावनी… कानून तोड़ने पर जेल की सजा

125
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा–  होली पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस पूरी तरह सख्त मोड में है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जमानत पर छूटे अपराधियों को साफ़ शब्दों में चेताया गया है कि यदि किसी ने कानून तोड़ने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों को तलब कर कुल 120 से अधिक बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें दो टूक बताया गया है कि यदि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और जमानत रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चेतावनी बिंदु:

कानून तोड़ने या किसी भी तरह की गुंडागर्दी में शामिल व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।

होली के दौरान हुड़दंग, उपद्रव, जबरन चंदा वसूली, मारपीट या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

नशे में धुत होकर उपद्रव करने वालों को सीधे लॉकअप में डाला जाएगा, किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

जमानत पर रिहा अपराधी यदि किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसकी जमानत निरस्त कर पुनः जेल भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी।