Saturday, October 31, 2026
Home Breaking पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले मिली...

पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

249

The Duniyadari: सुकमा- सुकमा पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष तीन पुरुष और एक महिला नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया.

पुरुष नक्सलियों पर जहां 8-8 लाख रुपए तो वहीं एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का छत्तीसगढ़ शासन ने इनाम रखा हुआ था. आत्मसमर्पण करने पर इन नक्सलियों को शासन के नई पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की बजाए 50 हजार रुपए प्रदान किया गया है.