Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking पुलिस की सफलता: डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपित गिरफ्तार, आरोपियों...

पुलिस की सफलता: डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपित गिरफ्तार, आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

264

The Duniyadari: कोरबा– दर्री थाना क्षेत्र में दिनांक 14 अप्रैल की रात हुई डकैती की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत डकैती में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विकास कुमार झा ने 15 अप्रैल को दर्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे जब वह एनटीपीसी प्लांट से खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल (MP19MJ7613) से साडा कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे, तभी के.सी. जैन मार्ग, केन्दईखार के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी बाइक व ओप्पो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।