Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking SECL मानिकपुर खदान में बड़ा हादसा, चलते डंपर के 2 पहिए हुए...

SECL मानिकपुर खदान में बड़ा हादसा, चलते डंपर के 2 पहिए हुए अलग, आपरेटर गंभीर रूप से घायल…

227

The Duniyadari: कोरबा–  एसईसीएल की मानिकपुर कोयला परियोजना में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां खदान में 60 टन का डंपर का पिछला दोनों पहिया एकाएक चलते डंपर से अलग होकर निकल गया। जिससे डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक को गंभीर चोटे आई है।

इस पूरे घटनाक्रम में गनीमत की बात ये रही कि डंपर में मिट्टी या कोयला लोड नही था, वरना डंपर के अनियंत्रित होकर पलटने पर आपरेटर की जान भी जा सकती थी। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे के बाद प्रबंधन एक बार फिर पूरे घटनाक्रम पर लीपापोती करने में जुट गया है।