Thursday, September 17, 2026
Home Breaking ट्रेलर पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह...

ट्रेलर पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप

130

The Duniyadari: कोंडागांव. बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के 8वें मोड़ पर ट्रेलर पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है. घाट के दोनों ओर बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गई है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ट्रेलर को किनारे हटवाने में जुटी है. आवागमन बहाल करवाने में 3-4 घंटे लग सकते हैं.