Thursday, April 30, 2026
Home Breaking आसमानी बिजली का कहर: मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की चपेट...

आसमानी बिजली का कहर: मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की चपेट में आकर मौत

169

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है. छत में मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई. मृतक की पहचान सन्नी कुमार बरसेनी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था. मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली. इसी दौरान जमकर बारिश हुई और कुछ जगह पर बिजली गिरी. सन्नी छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था.

इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल में तेज धमाका हुआ और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सन्नी कुमार बरसेनी यूपी के गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है. वह भावना नगर में निर्माणधीन मकान में मजदूरी का काम करता था.