Thursday, August 20, 2026
Home Breaking CG BREAKING: दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई चालानी कार्यवाही, कारण बताओ नोटिस...

CG BREAKING: दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई चालानी कार्यवाही, कारण बताओ नोटिस जारी….

228

The Duniyadari: धमतरी- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 01-08-25 से 02.08.2025 तक दो दिन में रुद्री चौक एवं जनपद तिराहा में पुलिस यातायात स्टॉफ द्वारा सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 02 पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनके विरुद्ध भी नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालान किया गया एवं दोनों पुलिस कर्मियों को आदेश का पालन नही करने पर उन्हें स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी सख्त आदेशों के परिपालन में की गई, जिससे यह स्पष्ट संदेश जाए कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस का कोई अधिकारी/कर्मचारी ही क्यो ना हो।

सभी चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई है। आगामी समय में उल्लंघन की स्थिति में और अधिक कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।