Friday, October 30, 2026
Home Breaking घर में चार फीट का मगरमच्छ घुसा, अफरातफरी मची….

घर में चार फीट का मगरमच्छ घुसा, अफरातफरी मची….

267

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव में एक घर में चार फीट का मगरमच्छ घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

स्थानीय युवाओं की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब गांव में मगरमच्छों का दिखना आम बात हो गई है।

कोटमीसोनार गांव में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क है, जहां 400 से ज्यादा मगरमच्छ हैं।

इसके अलावा गांव के तालाब और बांध में भी मगरमच्छ पाए जाते हैं, जो कभी-कभी निकलकर गांव में घूमते हुए दिखाई देते हैं I