The Duniyadari: कोरबा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी मुख्य मार्ग पर सत्यदेव मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली।
*घटना के विवरण*
व्यापारी अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोष देवी शुक्रवार रात गणेश दर्शन कर प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवार आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे व्यक्ति ने भगवा रंग का गमछा चेहरे पर बांधा था। दोनों ने अचानक संतोष देवी के गले से चेन छीनी और तेज रफ्तार में फरार हो गए।
*पुलिस की कार्रवाई*
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि यह किसी बाहरी गिरोह की करतूत हो सकती है। कोरबा से लगे सक्ती जिले में भी कुछ दिन पहले ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस उसी गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है .
*चोरी हुई चेन का विवरण*
पीड़िता के अनुसार, चेन करीब 2 तोले की थी। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पता तलाश जारी है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि झपट मारी हुई है और CCTV चेक किया जा रहा है।