Friday, June 5, 2026
Home Uncategorized गर्ल्स हॉस्टल में मिली महिला इंजीनियर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

गर्ल्स हॉस्टल में मिली महिला इंजीनियर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

151

The Duniyadari : रायगढ़ जिंदल स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत एक युवती ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सोमवार शाम को घटी इस घटना से प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ओडिशा के केन्दुझर निवासी मोनालिसा नायक (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थीं। दोपहर को वे अपनी सहेली के साथ वार्षिक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गई थीं और लौटकर कमरे में चली गईं। शाम करीब पाँच बजे सहेली ने दरवाजा खटखटाया, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार कॉल और आवाज देने के बाद भी जवाब न मिलने पर हॉस्टल स्टाफ को बुलाया गया। मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया तो मोनालिसा का शव फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी प्रबंधन को भी पूरी घटना की जानकारी दी गई है।