Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा जेल से फरार आखिरी आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में, ऑपरेशन सफल

जेल से फरार आखिरी आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में, ऑपरेशन सफल

115

The Duniyadari : हाटी के जंगल से चंद्रशेखर राठिया को दबोचा, चारों फरार कैदी अब पुलिस की गिरफ्त में

कोरबा। जिला जेल से फरार हुए चौथे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। हाटी के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी चंद्रशेखर राठिया को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले चार आरोपी जेल से भाग निकले थे। इनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब चौथे की गिरफ्तारी के साथ सभी फरार कैदी पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं।

इस पूरे अभियान में निरीक्षक अभिवंकांत सिंह, एएसआई अजय सिंह, आरक्षक सुजीत कुरी, अनिल साहू और हरीश मरावी की अहम भूमिका रही। टीम की लगातार की गई मेहनत और सघन खोजबीन का यह परिणाम माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी के बाद अब जेल तोड़कर भागे सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।