Wednesday, June 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की दस्तक, कई जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की दस्तक, कई जिलों में बारिश के आसार

120

The Duniyadari: रायपुर। दक्षिण-पूर्वी तट पर दस्तक देने के बाद चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” अब शांत हो चुका है, लेकिन इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर अभी भी दिखाई दे रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है और दिन में भी ठंडी हवाएँ बह रही हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा और बलरामपुर जिले आज हल्की बारिश की चपेट में आ सकते हैं। हवा की तेज रफ्तार के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने एहतियात के तौर पर नागरिकों को सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें और बारिश से बचाव की तैयारी रखें। वहीं, किसानों को भी मौसम अलर्ट पर ध्यान देने को कहा गया है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।