मनेंद्रगढ़ में मालगाड़ी हादसा, पटरी से उतरे दो डिब्बे, तीन रेल लाइनें प्रभावित

9

The Duniyadari : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार को रेलवे से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है। दर्रीटोला से टाईगर हिल्स की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे नागपुर चौकी क्षेत्र में अचानक रेल ट्रैक पर पलट गए। हादसे की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के चलते रेलवे की तीन लाइनों पर आवागमन बाधित हो गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल सुरक्षा मानकों के तहत पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।