Monday, October 26, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष शिक्षा को नई रफ्तार: CM साय ने किया ‘प्रोजेक्ट...

छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष शिक्षा को नई रफ्तार: CM साय ने किया ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का शुभारंभ

100

The Duniyadari: रायपुर, 03 फरवरी। छत्तीसगढ़ में विज्ञान और अंतरिक्ष शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राज्य स्तरीय पहल ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ की औपचारिक शुरुआत की। इस खास मौके पर अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सैटेलाइट बनाने से लेकर ट्रैकिंग तक सीखेंगे छात्र

इस परियोजना के तहत विद्यार्थियों को उपग्रह निर्माण, उसकी जांच (टेस्टिंग) और निगरानी (ट्रैकिंग) जैसी आधुनिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए वास्तविक अंतरिक्ष तकनीक से जोड़ना है, ताकि उनमें नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित हो सके।

एक्सिओम-4 मिशन के बाद पहली बार प्रदेश आगमन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि जगाना देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

करियर चयन में मिलेगी स्पष्ट दिशा

शुभांशु शुक्ला ने यह भी कहा कि मध्यभारत में स्पेस एजुकेशन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में यह परियोजना छात्रों को यह समझने में मदद करेगी कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किस तरह की पढ़ाई और तैयारी जरूरी है।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा नया मंच

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ राज्य के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इससे छत्तीसगढ़ के युवा स्पेस टेक्नोलॉजी, रिसर्च और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।