अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 99 पौवा जब्त; तीन लोग गिरफ्तार

12

The Duniyadari: खरोरा, 22 फरवरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरोरा पुलिस ने ग्राम केवराडीह में दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। दो अलग-अलग मामलों में कुल 99 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कीमत लगभग 9,900 रुपये आंकी गई है।

पहले मामले में पुलिस ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके पास से 41 पौवा देशी मसाला शराब मिली, जिसकी मात्रा करीब 7 लीटर से अधिक बताई गई है। शराब प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखी गई थी।

दूसरी कार्रवाई में दो अन्य व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 58 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। यह शराब भी बिक्री के उद्देश्य से रखी गई बताई जा रही है।

पुलिस को 19 फरवरी को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब जमा कर बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा। आरोपियों से शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।