The Duniyadari: रायपुर। गुरुवार शाम राजधानी के जोरा मॉल में एक विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ शामिल हुए। यहां उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत समेत कई विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की।
बताया गया कि फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, संगठनात्मक विस्तार, सेवा गतिविधियां और वैचारिक आधार को प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आगमन को देखते हुए मॉल परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। आम दर्शकों के बीच भी कार्यक्रम को लेकर जिज्ञासा और उत्साह नजर आया।
































