Friday, March 6, 2026
Home बलोदाबाज़र बलौदाबाजार की ऐतिहासिक तहसील भवन में तड़के भीषण आग, रिकॉर्ड रूम के...

बलौदाबाजार की ऐतिहासिक तहसील भवन में तड़के भीषण आग, रिकॉर्ड रूम के अहम दस्तावेज समय रहते बचाए गए

10

The Duniyadari: बलौदाबाजार, 06 मार्च। शहर की ऐतिहासिक तहसील भवन में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में भड़की और देखते ही देखते उसकी लपटें तहसीलदार कार्यालय की दिशा में फैलने लगीं।

आग की तेज लपटें और उठते धुएं को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत रिकॉर्ड रूम में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बाहर निकलवाने की व्यवस्था की, जिससे कई जरूरी सरकारी रिकॉर्ड सुरक्षित बचा लिए गए।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ आसपास के सीमेंट संयंत्रों की फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।